संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला में बुधवार की रात लगभग 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों ने अपने परिजनों व दोस्तों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही दोस्त मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।
चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान आनंद कुमार उर्फ भोला अग्रहरि (30 वर्ष) पुत्र विजय तथा लाल बाबू (22 वर्ष) पुत्र भजन, निवासी म्योरपुर के रूप में हुई है।म्योरपुर सीएचसी से रिफर होने के बाद जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही आनंद कुमार पुत्र विजय की मौत हो गई।जांच के बाद मौत की पुष्टि होने के बाद एम्बुलेंस द्वारा आनंद के शव को वापस म्योरपुर लाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों युवक बाइक से किसी कार्य हेतु रेणुकूट गए थे और रात्रि लगभग 8 बजे वापस म्योरपुर आते समय रनटोला के समीप ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे में घायल लालाबाबू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।आनंद की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।तीन दिनों के बाद आनंद की बहन की शादी होनी थी ।