संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला में बुधवार की रात लगभग 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों ने अपने परिजनों व दोस्तों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोस्त मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भोला अग्रहरि (30 वर्ष) पुत्र विजय तथा लाल बाबू (22 वर्ष) पुत्र भजन, निवासी म्योरपुर के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।