@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । चोपन थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में बीती रात शादी से लौट रहे एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार (18) पुत्र अनिल यादव, निवासी ओबरा गांव, बीती रात गांव में आई बारात देखने गया था। देर रात जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजेश के घर के समीप पहुंचते ही गांव निवासी सूर्या पुत्र मोहन पनिका और उसके दो रिश्तेदारों ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले के दौरान युवक के चेहरे, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं, परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पनारी ग्राम पंचायत के ओबरा टोला में हुए इस हमले को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।