Last Updated:
seema kaliramna discus throw bronze medal: सीमा कालीरमन को नाइजीरिया की पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल विनर ओबियागेरी अमेची, विश्व चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट जमैका की सामंथा हॉल और कनाडा की जूलिया टंक्स जैसी मजबूत खिलाड़ियों ने से कड़ी टक्कर मिली. सीमा ने अपने छह प्रयासों में सिर्फ दो वैलिड थ्रो किए. उन दो थ्रो का प्रदर्शन इतना रहा कि वह तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं.
सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज.
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं. जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया. वहीं, कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर जीता. सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय कर पोडियम पर जगह बनाई. इससे पहले सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर की दूरी तय की थी.
वहीं, जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड जीता. उन्होंने दूसरे प्रयास में 59.27 मीटर थ्रो किया. इसके बाद चौथे प्रयास में 60.95 मीटर और पांचवें प्रयास में 61.66 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की. कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के सिल्वर मेडल हासिल किया. उन्होंने पहले प्रयास में 58.21 मीटर की दूरी तय की. इसके बाद अगले प्रयास में 60.67 मीटर तय किया. अपने चौथे प्रयास में जूलिया ने 55.96 मीटर की दूरी तय की.
भारत की निधि रानी 57.10 मीटर के चौथे स्थान पर रहीं. उन्होंने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन पदक से चूक गईं. निधी के सभी 6 प्रयास वैलिड थे, जिसमें उन्होंने क्रमश: 53.19 मीटर, 55.67 मीटर, 57.10 मीटर, 55.07 मीटर, 53.82 मीटर, 53.82 मीटर और 55.39 मीटर की दूरी तय की. इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 17वां मेडल हासिल कर लिया है. भारत 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में फिलहाल 10वें पायदान पर है.
भारत को एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में 2 गोल्ड 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए. वहीं, वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता. पैरा पावरलिफ्टिंग में देश को 1 ब्रॉन्ज मेडल हाथ लगा है.
About the Author

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें






