संवाददाता/@वीरेंद्र यादव…..

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदुवार में एक शादी समारोह के दौरान 4 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। चार वर्षीय रियांश पुत्र रोहतास निवासी ग्राम औरैया, थाना करवा कटरा, जिला औरैया अपनी मां के साथ ननिहाल में शादी में शामिल होने आया था।
गुरुवार रात करीब 7:30 बजे वह खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो कुछ देर बाद उनकी नजर घर के आंगन में स्थित कुएं पर पड़ी।
अंदर झांकने पर बच्चा कुएं में गिरा हुआ मिला। बच्चे के मामा हरिशंकर ने तुरंत कुएं में कूदकर उसे बाहर निकाला। बच्चे के मामा ने बताया कि सुबह बेटी की विदाई के बाद वे मेहमानों की विदाई और अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान वह खेलते हुए कुएँ में जा गिरा तुरंत बीना स्थित अटल अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि भेज दिया|







