संवाददाता/@संजय सिंह….

चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह रौप में एक अधेड़ अपनी भैंस को लेकर तालाब की तरफ गया था जहां पर भैस तालाब में चली गई भैस निकालने के लिए तालाब में चला गया, जहां वह पानी में डूब गया पानी में डूबते ही वहां पर यूवको ने हल्ला किया ।
ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा चौकी चुर्क को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चुर्क मौके पर उपस्थित हो गए साहसी यूवको ने तालाब मे कुदकर डुबे व्यक्ति को बाहर निकाला तथा अपने प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल भेजा ।
जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया युवक की पहचान रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप उम्र 50वर्ष के रूप में हुई युवक के मृत्यु की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया