दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली विवाहिता महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। पीड़ित महिला के भाई ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया हैं कि वह अपने बहन की शादी एक वर्ष पूर्व मझौली गाँव में किया था और अपनी औकात के अनुसार दहेज और मोटरसाईकिल आदि दिया था फिर भी मेरी बहन के ससुराल पक्ष हमेशा पैसे की मांग करता रहा और बुधवार को एक लाख रूपये की मांग करते हुए मेरी बहन से गाली -गलौज करते हुए मार -पीट की गई। घटना की सूचना मेरी बहन ने किसी तरह फोन से मुझे दी तो पूछने पर बहन के ससुराल वाले और उग्र हो गए और अनाप -शनाप बोलने लगे। इस संबंध में कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर अवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।