मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……

सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सोनभद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
खास बात यह रही कि पांच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।विद्यालय के छात्र अथर्व अवस्थी ने 95% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। द्वितीय स्थान पर अदिति (93.6%), तृतीय स्थान पर विधि सिंह (93%), चतुर्थ स्थान पर अनामिका मौर्य (92.4%) और पंचम स्थान पर ऋषभ जायसवाल (90.8%) रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंजीनियर सचिन चौधरी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षा के उच्च स्तर को दर्शाता है, जो आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।