@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संपन्न की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ओबरा में पंजीकृत कुल 154 मामलों से संबंधित बरामद माल का विधि सम्मत निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11,500 लीटर अंग्रेजी शराब को न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार नष्ट किया गया।
पूरी कार्यवाही पारदर्शिता के साथ और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। इस दौरान अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार मौजूद रहे।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।