अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह…..
— प्रवेश द्वार पर रखा निर्माण सामग्री हटाने की मांग, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया सामान

अनपरा क्षेत्र स्थित न्यू डीएवी पब्लिक स्कूल,औड़ी की भूमि पर बालू और गिट्टी रखे जाने का मामला सामने आया है।इस संबंध में विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।विद्यालय की ओर से दिए शिकायती पत्र में बताया की नपं अनपरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्कूल की विधिवत खरीदी गई भूमि पर गृह निर्माण सामग्री रखकर कब्जा कर लिया है।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि पांच साल पहले ठीकेदार लाल बाबू गुप्ता को स्कूल के भवन निर्माण का कार्य में दिया गया गया था।कार्य समाप्ति व एवं भुगतान होने के बाद जमीन को खाली करने के लिए 2 मार्च 2026 तक सामान हटाने के लिए लिखित रूप से नोटिस दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी सामान नहीं हटाया गया।जिससे बच्चों और अभिभावकों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं।साथ ही परिसर में भारी मात्रा में गृह निर्माण सामग्री रखे होने से छात्रों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि संबंधित भूमि की खरीद पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई है और सभी आवश्यक अभिलेख मौजूद हैं।इसके बावजूद जमीन पर अवैध रूप से सामग्री रखे जाने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मांग की है कि मौके पर रखे गए बालू और गिट्टी को तत्काल हटवाया जाए,ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।