बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

म्योरपुर बिकास खंड के ग्राम पंचायत नेमना पंचायत भवन पर मंगलवार को आए कृषि अधिकारी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने सबसे पहले डा0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई।
इसके बाद जिला अधिकारी महोदय के निर्देश पर जिन किसानों का पीएम किसान निधि का पैसा नही आ रहा था उन किसानों के लिए शिविर लगा कर बारी-बारी से उनका फॉर्मर रजिस्ट्री एवं केवाईसी करवाया गया जिससे उनका पीएम किसान निधि सहित बृद्धा पैंशन आदि का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नेमना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर, कृषि विभाग से रमेश कुमार, राजस्व विभाग से लेखपाल संतोष कुमार यादव, पंचायत सचिव अरुण कुमार सिंह , पंचायत सहायक काजल गुप्ता, रोजगार सेवक राधेश्याम प्रजापति, सफाई कर्मचारी नंदलाल सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।