• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर पुलिस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 51 लोगों रक्तदान किया

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव……


बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को थाना शक्तिनगर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और सेवा भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य नागरिकों ने आगे आकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद रामसकल ने पुलिस के इस पुनीत कार्य की भूरि, भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान का कार्य है जिससे एक जरूरत मंद क़ो नयी जिंदगी मिलती है।

इस कार्यक्रम रक्तदान करने वाले लोग जहाँ बधाई के पात्र हैं वही इन लोगों से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोग भी अपना योगदान देने के लिए आगे आएगे|

रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से आनंद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, आशीष चौबे, अनिल सिंह गौतम, सन्नी शरण, यश बंसल, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव एवं ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी सहित अन्य नागरिक शामिल रहे। रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मेडिकल विशेषज्ञों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सुरक्षित और जीवनरक्षक प्रक्रिया बताया। शिविर के सफल आयोजन में रेडक्रॉस टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने लोगों से भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Previous Post

सोनभद्र. दूधेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक व कलश यात्रा आयोजित

Next Post

बीजपुर. कृषकों का कराया गया फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी

Next Post

बीजपुर. कृषकों का कराया गया फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. प्रवेश पत्र वितरण से छात्रों को मिली राहत, ताला तोड़ने की घटना में अब तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
  • दुद्धी. विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती
  • अमेठी में 16 कोच पदों पर आवेदन शुरू I amethi news
  • सलखन. चिरहुली मे कच्चे मकान मे भीषण आग, पुरी गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • बीजपुर. कृषकों का कराया गया फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.