• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मनाई गई जयंती

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । वार्ड न 18 के बूथ संख्या 27 के अंबेडकर नगर चौराहा पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी 136 जयंती मनाई गई, जिसमें बूथ अध्यक्ष रवींद्र चौबे भी थे, और धर्मवीर तिवारी ने बताया कि
14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती (अंबेडकर जयंती 2026) देश भर में मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। यह दिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में सामाजिक समानता और उनके योगदान को याद करते हुए मनाया जा रहा है, यह दिन भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और महान अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को समर्पित है। 2026 में भी देशभर में यह दिन बेहद श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। बाबा साहब आंबेडकर ने भारत के सामाजिक ढांचे को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया।

डॉ. अंबेडकर के स्पष्ट विचार थे कि वह भारत का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कायापलट देखना चाहते थे। वह चाहते थे कि भारत का विशाल जनसमूह स्वतंत्रता और समान अवसरों का लाभ उठाए। वह जातिवाद तथा सांप्रदायिकता से भारत को मुक्त करना चाहते थे तथा शिक्षा और विकास को देश के प्रत्येक कोने में पहुंचाना चाहते थे।
उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष करते रहे। आंबेडकर ने लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी। अंबेडकर का प्रसिद्ध तीन-शब्दों वाला नारा: शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो डॉ. अंबेडकर के कथन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं, जो सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान के सार को समाहित करते हैं। यह दिन संविधान निर्माता को सम्मान देने का है। क्योंकि बाबा साहब ने हमें यह सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।

उन्होंने एक बार कहा था कि ‘एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।’ अंत में यही कहना चाहूंगा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। और साथ में भाजपा के नगर मंत्री राहुल कुमार, सभासद विनोद सोनी , राजकुमार,कमलेश,जग नारायण, विश्वनाथ, प्रदीप, संजय,सुदर्शन, अनील, धर्मेंद्र, चंदन, पिंटू और सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब जी की जयंती को मनाया गया।

Previous Post

सोनभद्र. विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, 6–8 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद

Next Post

बीजपुर. सी एस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Next Post

बीजपुर. सी एस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज
  • म्योरपुर. गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान: ब्लॉक प्रमुख मानसिंह
  • Commonwealth Games LIVE Day 9: फाइनल में प्रीति पवार, मुक्केबाजों का धमाका शुरू, गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा
  • सिंगरौली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का शुगर टेस्ट करने का वीडियो वायरल, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Commonwealth Games 2026: भारत अभी तक जीत चुका है 17 मेडल, आज नीरज चोपड़ा की बारी, Sports Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज
  • म्योरपुर. गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान: ब्लॉक प्रमुख मानसिंह

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.