• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सी एस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……


संविधान शिल्पी बाबासाहब डॉ भीम राव अम्बेडकर और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम, सुशील कुमार गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष राम नरेश, शिक्षकों और उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

उक्त अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद और उर्मिला विश्वकर्मा द्वारा बाबासाहब और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के जीवन और महान कार्यों को सबके समक्ष रखा गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में वंचितों और पिछड़ों को आगे लाकर मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बाबासाहब ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया और आजाद होने पर हम लोगों के लिए संविधान लिख भविष्य निर्माण किया जिसकी बदौलत ही आज हम सब विकास की राह में चल रहे हैं।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा भी संक्षिप्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संतोष, चंद्रभान गुप्ता , संतलाल, भानुप्रताप, सुमित्रा मैडम सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मनाई गई जयंती

Next Post

क्रिकेट ही नहीं और खेलों में बिहार आगे, परिवार गरीब फिर भी बने बिहार के नीरज चोपड़ा! भाला फेंक में कर रहे कमाल

Next Post
क्रिकेट ही नहीं और खेलों में बिहार आगे, परिवार गरीब फिर भी बने बिहार के नीरज चोपड़ा! भाला फेंक में कर रहे कमाल

क्रिकेट ही नहीं और खेलों में बिहार आगे, परिवार गरीब फिर भी बने बिहार के नीरज चोपड़ा! भाला फेंक में कर रहे कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. औड़ी में शिक्षा का नया अध्याय, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश शुरू
  • बीजपुर. अर्ध निर्मित सड़क व साईड वाल बनवाने की ग्रामीणों ने की मांग
  • सलखन. पूर्व प्रधान की दुकान में लगी आग, नगद समेत समान जलकर हुआ खाक
  • क्रिकेट ही नहीं और खेलों में बिहार आगे, परिवार गरीब फिर भी बने बिहार के नीरज चोपड़ा! भाला फेंक में कर रहे कमाल
  • बीजपुर. सी एस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.