ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…..

पीजी कालेज में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा शासनादेश के अनुसार नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रसार अभियान के तहत सोमवार को मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।इस दौरान छात्राओं ने एक- दूसरे के हाथों में हाथ जोड़ कर अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करते हुए महिला अधिकारों के समान भागीदारी के प्रति अपनी एक जुटता दिखा कर सन्देश दिया कि महिलाओं को समाज और राजनीति में समान अवसर मिलना चाहिए।
इस मानव श्रृंखला का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और महिलाओं के प्रति सम्मान तथा अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम संयोजक डॉ विभा पाण्डेय ने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और लैंगिक असमानता को दूर करना है।
प्रोo सुभाष राम ने कहा कि इसके तहत लोकसभा, राज्य सभा और दिल्ली विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की जाएगी। डॉ मीरा यादव ने कहा कि यह कानून सिर्फ सीटों का आरक्षण ही नहीं बल्कि भारतीय लोक तन्त्र में महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्य धारा में लाने का प्रयास हैं। इस अवसर पर डॉ विकास, डॉ बीना सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।