• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; युवती को ₹1.20 लाख में बेचने के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


जनपद सोनभद्र पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती को अन्य जनपदों में ले जाकर बेचने के मामले में दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित रूप से मानव तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा के नेतृत्व में की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पवर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान बिन्दु पत्नी बसन्तु निवासी ग्राम पाड़र (हाल पता ग्राम सहिजन कला, थाना रॉबर्ट्सगंज) तथा सोनी पत्नी दिनेश निवासी ग्राम गेंगुआर (हाल पता ग्राम पवर, थाना रॉबर्ट्सगंज) के रूप में हुई है।

दोनों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार यह मामला मु0अ0सं0-177/2026 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने एक नाबालिग/युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाया और बाद में उसे आगरा तथा अलीगढ़ में लगभग ₹1.20 लाख में बेच दिया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पीड़िता को विभिन्न स्थानों पर रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस जांच में यह मामला एक संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा पाया गया है, जिसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Previous Post

चूर्क. जमीन कब्जा करने को लेकर महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Next Post

कोन. नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार

Next Post

कोन. नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शक्तिनगर. जिलाधिकारी ने ‘विदा होती बेटियाँ’ की संवेदनशीलता की सराहना की, रिश्तों और समाज का मार्मिक दस्तावेज
  • चोपन. साइबर ठगी के पीड़ित को 1.70 लाख रुपए कराया वापस
  • सोनभद्र. बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रमदान, अंबेडकर पार्क की सफाई कर दी श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर वकील बिफरे
  • कोन. नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में कोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छह आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.