• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. डीपीएस स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
April 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम….


— बच्चों के सांस्कृतिक नृत्य गीत कार्यक्रम से लोगों का मोहा मन


स्थानीय कस्बा क्षेत्र के वार्ड नं 10 डीहवार बाबा धाम स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर शाम भव्य वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजन विद्यालय परिवार के द्वारा आयोजित की गई जिसमें विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त टॉप 10 में स्थान लाने के उपलक्ष में मेडल और मोमेंटो से सम्मानित भी किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि कमल कानू एवं राजेश्वर श्रीवास्तव /(प्रबंधक एसआइसी ) उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र प्रतिमा प्रदीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से शुभारंभ किया गया, इसके बाद सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत डीपीएस प्रबंधक कृष्ण कुमार के द्वारा सभी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण के साथ मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय में 1 से लेकर 10 तक टॉप 10 श्रेणी में स्थान लाने वाले सभी छोटे बड़े छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मेडल ,मोमेंटो देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया, कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति भक्ति फिल्मी गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

जिसे देखकर लोगों का मन मोह हो गया,सभी आए हुए अतिथियों ने अपने वक्ताओं में कहा कि विद्यालय के द्वारा बच्चों को निशुल्क कापी किताब एवं कम शुल्क में सहित अन्य सुविधा बच्चों को देने के लिए, उनके अभिभावकों ने इस नेक काम के लिए विद्यालय परिवार के प्रबंधक कृष्ण कुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जो अलख बच्चों के बीच जगाने का कार्य किया गया है ,वह बहुत ही सराहनी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने कहा कि आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जो संस्कृत सभ्यता संस्कार विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के द्वारा कार्यक्रम से प्रस्तुत किया गया वह निश्चित रूप से सराहनीय है , उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है इसलिए आप ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करें, पढ़ाई के नाम पर किसी प्रकार का कोई लापरवाही या समझौता न करें और पढ़ लिखकर एक अच्छा नागरिक बनकर देश का सेवा करें ,

उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि हमारी सरकार के द्वारा दुद्धी नगर में कई कार्य कराई जा रहे हैं, श्री मोहन ने डीपीएस स्कूल के प्रबंधक को यह आश्वासन दिया कि बच्चों के पठन-पाठन हेतु कोई भी आवश्यकता पड़े तो वह पूर्ण सहयोग करेंगे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुषमा जयसवाल एवं मनीषा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

इस मौके पर डीपीएस के एमडी राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, प्रभु सिंह, अनिल हलवाई जितेंद्र चंद्रवंशी ,बिंदेश्वरी जायसवाल,जगत नारायण, सतीश अभिषेक अरविंद तिवारी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चे मौजूद रहे,

Previous Post

2 गोल्ड के साथ 17 मेडल… एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने दिखाया दम, आखिरी दिन जीते 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज

Next Post

दुद्धी. दुर्घटनाओं को दावत दे रहा नाली का क्षतिग्रस्त पटिया

Next Post

दुद्धी. दुर्घटनाओं को दावत दे रहा नाली का क्षतिग्रस्त पटिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार, जांच में जुटी है पुलिस
  • सलखन. तेज रफ्तार का कहर; खड़ी ट्रक में लोड ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-क्लीनर घायल
  • केकराही. कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने की प्रक्रिया जोरो पर
  • दुद्धी. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया सलाह
  • एक नियम दो अलग फैसले! हार्दिक पांड्या को छूट तो स्टब्स को क्यों नहीं?

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.