• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. पिकअप पलटने से एक दर्जन से अधिक घायल, दो की हालत गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
April 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरि……


थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम के कमरीडाढ़ में शनिवार को सवारी लेकर म्योरपुर आ रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल सुधा देवी (40 वर्ष), पत्नी शंकर, की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन कमरीडाढ़ से लगभग 40 सवारियों को लेकर म्योरपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में चढ़ाई चढ़ते समय वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में एकमत (50 वर्ष), रामाशीष (13 वर्ष), रुनिया (35 वर्ष), उर्वशी (40 वर्ष), रूली देवी (65 वर्ष), फूलपत्ती (45 वर्ष) समेत कई लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घायलों की स्थिति और घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

Previous Post

बीजपुर. कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का दबदबा, दो गोल्ड सहित भारत के नाम 14 मेडल

Next Post
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का दबदबा, दो गोल्ड सहित भारत के नाम 14 मेडल

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का दबदबा, दो गोल्ड सहित भारत के नाम 14 मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का दबदबा, दो गोल्ड सहित भारत के नाम 14 मेडल
  • म्योरपुर. पिकअप पलटने से एक दर्जन से अधिक घायल, दो की हालत गंभीर
  • बीजपुर. कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. हाथीनाला में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, दो की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर घायल
  • बीजपुर. अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.