• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हाथीनाला में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, दो की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर घायल

JK Gupta by JK Gupta
April 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य खलासी के वाहन में फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय ट्रकों में सवार चालक और खलासी बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोग ट्रकों में फंसे रहने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ट्रकों के पूरी तरह जल जाने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर पैकेट) भरा हुआ था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के चलते मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट किया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

बीजपुर. अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण

Next Post

बीजपुर. कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. हाथीनाला में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, दो की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर घायल
  • बीजपुर. अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण
  • बीजपुर. कंपोजिट विद्यालय महुली में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
  • शक्तिनगर. सोन संगम ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.