• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण और चुनावी तैयारी पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
April 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..


विधानसभा दुद्धी (403) की मासिक बैठक ग्राम पंचायत बीड़र स्थित रामलीला ग्राउंड में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा सहप्रभारी व जिला महासचिव मुकेश तरंग की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में जिला, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विशिष्ट अतिथियों में विनोद यादव, मान सिंह गोंड़ (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर), उदित पटेल एवं राम सुरेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में निरंजन जायसवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही इसे और सुदृढ़ किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसील स्तर पर विधानसभा कार्यालय खोलने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन भविष्य में और सशक्त होगा।

अन्य वक्ताओं ने भी संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर बल दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे और संगठन को हर स्तर पर सक्रिय बनाया जाएगा।
सभी वक्ताओं ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में अमर सिंह खरवार, मु0 हसनैन अहमद, राजपाल सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, सोहर लाल, राम अवतार गोड़, महेंद्र जायसवाल, सुधीर साहनी, आंसू अंसारी, भगवान दास गुप्ता, दिनेश प्रसाद, सरजू प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Previous Post

सोनभद्र. राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, युवा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post

रेणुकूट. मुर्धवा में जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, हिंडाल्को के सहयोग से सुधरी स्थिति, लोगों ने ली राहत की सांस

Next Post

रेणुकूट. मुर्धवा में जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, हिंडाल्को के सहयोग से सुधरी स्थिति, लोगों ने ली राहत की सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डाला में ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
  • सोनभद्र. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
  • मेरे न हाथ हैं, न पैर… फिर भी मैं कर सकती हूं, तो आप लोग क्यों नहीं? पायल नाग बनीं मिसाल
  • Vaishali Rameshbabu candidates tournament: तीसरे विश्राम के बाद गोर्याचकिना से भिड़ेंगी वैशाली
  • रेणुकूट. मुर्धवा में जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, हिंडाल्को के सहयोग से सुधरी स्थिति, लोगों ने ली राहत की सांस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.