• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नागरिकों को सोमनाथ धाम यात्रा का सुनहरा अवसर, लॉटरी से होगा चयन

JK Gupta by JK Gupta
April 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के मूल एवं स्थायी निवासियों को सोमनाथ धाम की यात्रा का विशेष अवसर दिया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती नें जानकारी दिया की इस योजना के तहत जिले के 11 अलग-अलग वर्गों से एक-एक पात्र व्यक्ति का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

इन वर्गों में दुकानदार, हॉकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स, महिलाएं, गिग वर्कर्स, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, 40 वर्ष से कम आयु के युवा प्रोफेशनल (जैसे एमबीए छात्र, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, स्टार्टअप से जुड़े लोग), वरिष्ठ नागरिक, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के कर्मचारी, स्वयंसेवी युवा एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र में सफल व्यक्ति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के सदस्य, सीमावर्ती गांवों के निवासी, कलाकार तथा पोस्टमैन, रेलवे स्टाफ, सफाई कर्मचारी और ड्राइवर जैसे सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 की सायं 5:00 बजे तक जिला सूचना कार्यालय या जिला पर्यटन संस्कृति परिषद, कक्ष संख्या-57, विकास भवन, सोनभद्र में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।

चयन पूरी तरह से लॉटरी के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। लॉटरी की तिथि, समय और स्थान की जानकारी बाद में समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। प्रशासन ने पात्र लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Previous Post

बीजपुर. नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों ने दिखाया दमखम

Next Post

सोनभद्र. फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त हो सकती है अवरूद्ध- जिलाधिकारी

Next Post

सोनभद्र. फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त हो सकती है अवरूद्ध- जिलाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खेल का जुनून है तो मौका न चूकें: बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, कैंपस देख बन जाएगा मन!
  • अनपरा. औराडांड में “स्कूल चलो अभियान” रैली का सफल आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
  • सोनभद्र. स्कूल की जांच, किताब और ड्रेस को लेकर शिकायतों पर प्रशासन सख्त
  • घोरावल. पुलिस ने साइबर फ्रॉड पीड़ित का पैसा कराया वापस
  • घोरावल. कांग्रेस के पूर्व मंत्री का दौरा, सम्मेलन में लिया हिस्सा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.