• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. कंपोजिट स्कूल हथवानी में वार्षिकोत्सव/प्रवेशोत्सव सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
April 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……..


विकास खण्ड दुद्धी के हथवानी ग्राम में अवस्थित कंपोजिट विद्यालय में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य अतिथि अमर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, बहे राडोल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख धूप दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विविध रंग बिरंगे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया ।

सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया ।मुख्य अतिथि अमर सिंह ने कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को निकटतम नव- संचालित विद्यालय राजकीय हाई स्कूल, बहेराडोल में कक्षा 9 में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। नौशाद अहमद प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय,डालपीपर ने अपने ज्ञानवर्धक उद्बोधन में सभी के सफल और उल्लवल हेतु सुभाशीष दिया।

कार्यक्रम में संजय ,दिनेश, शिवाजी,स्वाति झा, शेखर, फ़ैयाज़ एवं साजिद की उपस्थित उल्लेखनीय रही ।फैज अहमद ,प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल हथवानी ने उपस्थित मेहमानों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी शिक्षिका शहला परवीन द्वारा किया गया।

Previous Post

दुद्धी. अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 19 गोवंश बरामद

Next Post

ओबरा. मातृत्व फाउंडेशन का है मान, बच्चों की प्रतिभा का हो सम्मान

Next Post

ओबरा. मातृत्व फाउंडेशन का है मान, बच्चों की प्रतिभा का हो सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Singapore Open 2026: जीत के साथ दूसरे राउंड में पहुंची पीवी सिंधू, सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े
  • करमा. सरकारी आदेश की धज्जिया उड़ा रहे पसही उपकेंद्र के अधिकारी
  • करमा. दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
  • सोनभद्र. संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा कर्मी की मौत, घर के किचन में फंदे से लटकता मिला शव
  • बीजपुर. बालिका सशक्तीकरण अभियान बालिकाओं हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.