• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मानवता की थाली ने वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियां, वस्त्र व फल वितरित कर दिलाया अपनापन

JK Gupta by JK Gupta
April 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


नगर की स्वपोषित संस्था मानवता की थाली द्वारा समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए सोनभद्र के दुद्धी स्थित वृद्धा आश्रम परख में वस्त्र एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आश्रम की प्रबंधक सविता सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जहां संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उन्हें अपनापन महसूस कराया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानवता की थाली पिछले कई वर्षों से निरंतर जरूरतमंदों की सहायता करती आ रही है। संस्था न सिर्फ भूखों को भोजन उपलब्ध कराती है, बल्कि जरूरत के अनुसार अन्य सहायता भी प्रदान करती है। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए वस्त्र एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं फल तथा वृद्ध पुरुषों को सफेद धोती एवं फल वितरित किए गए। वस्त्र और फल पाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्ग भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि अपने ही जब उन्हें छोड़ गए, ऐसे में संस्था के लोगों ने उनके बारे में सोचकर जो स्नेह दिया, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अनिल व अरविंद गुप्ता, शत्रुघन सिंह, रुचिरा पाल, आशीष सिंह, अल्का श्रीवास्तव, उमेश राठौर, सुधीर सिंह एवं जयप्रकाश कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अल्का श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, आश्रम की प्रबंधक सविता सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

ओबरा. सपा सांसद ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Next Post

ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

Next Post
17 year old national shooter accuses coach of sexually assaulting: 17 साल की एक नेशनल शूटर ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता
  • रेणुकूट. मानवता की थाली ने वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियां, वस्त्र व फल वितरित कर दिलाया अपनापन
  • ओबरा. सपा सांसद ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • सोनभद्र. सलईबनवा ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • अनपरा. औड़ी मोड़-नेहरू चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, कटघरे में पुलिस प्रशासन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.