• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सलईबनवा ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
April 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने आज ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट सलाई बनवा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।

उन्होंने सड़क किनारे लगे खंभों को हटाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिलाधिकारी ने परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने पर भी विशेष जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक बताया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि वन विभाग से सम्बन्धित जो कार्यवाही होनी है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

अनपरा. औड़ी मोड़-नेहरू चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, कटघरे में पुलिस प्रशासन

Next Post

ओबरा. सपा सांसद ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Next Post

ओबरा. सपा सांसद ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ISSF World Cup 2026: भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता
  • रेणुकूट. मानवता की थाली ने वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियां, वस्त्र व फल वितरित कर दिलाया अपनापन
  • ओबरा. सपा सांसद ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • सोनभद्र. सलईबनवा ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • अनपरा. औड़ी मोड़-नेहरू चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, कटघरे में पुलिस प्रशासन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.