• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पापा मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ

JK Gupta by JK Gupta
April 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……..


बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बच्चों के गगनभेदी नारों के साथ रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा,हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर करें पढ़ाई, पापा मम्मी हमको पढ़ाओ स्कूल में चलो नाम लिखाओ जैसे नारों के साथ बच्चों की स्कूल चलो रैली नेमना के पनीकान बस्ती होते हुए भांटाबारी टोले तक पहुंची जहां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए रैली में प्रतिभाग़ किया गया ।

पूरा क्षेत्र स्कूल चलो के नारों से गूंज उठा।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम ने कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिखा कर विद्यालय भेजें । विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम वैश्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित परिषदीय एवं कंपोजिट विद्यालय सभी संसाधनों से परिपूर्ण हो चुके हैं । विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संसाधन सरकारी विद्यालयों को बेहतर बना रहे हैं अतः अभिभावक भी अपना दायित्व निभाते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला कर समय पर विद्यालय भेजें।

इस दौरान टोला में पड़ने वाले घरों में बच्चों के अभिभावकों से भी शिक्षकों द्वारा बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया । स्कूल चलो रैली में शिक्षक मनोज कुमार दुबे ,ज्वाला प्रसाद, दिग्विजय सिंह यादव, शिक्षिका उर्मिला विश्वकर्मा अभिभावक ग्रामीण सुशील कुमार गुप्ता ,चंद्रिका वैश्य उपस्थित रहे।

Previous Post

केकराही. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Next Post

बीजपुर. रात्रि प्रीमियर लीग सर्किल टूर्नामेंट में सिरसोती विजई

Next Post

बीजपुर. रात्रि प्रीमियर लीग सर्किल टूर्नामेंट में सिरसोती विजई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मझली पकड़ने गए बच्चों से अमानवीय व्यवहार, पीठ पर रखे चार-चार ईट
  • जयपुर में IPL का महा मुकाबला! 20 करोड़ से चमक रहा स्टेडियम, पिंक थीम में दिखेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रंग
  • बीजपुर. रात्रि प्रीमियर लीग सर्किल टूर्नामेंट में सिरसोती विजई
  • बीजपुर. पापा मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ
  • केकराही. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.