@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें ।
इस दौरान किसान यूनियन द्वारा निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई गई :
– भारत-अमेरिका ट्रेड डील (व्यापार समझौता) को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
– पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
– न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून बनाया जाए।
– उत्तर प्रदेश में वृद्धा, विधवा एवं विकलांग व्यक्तियों को ₹5000 प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
– शिक्षा एवं चिकित्सा पूरी तरह नि:शुल्क की जाए।
– देशभर में गैस एजेंसियों (इंडियन, भारत गैस, एचपी LPG) द्वारा हो रहे उत्पीड़न, भ्रष्टाचार एवं कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए तथा गैस सिलेंडर की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
– पुलिस प्रशासन में दलालों के माध्यम से फर्जी मुकदमे एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त कर्मियों को निलंबित कर ईमानदार अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।
– कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में संविधान की शिक्षा अनिवार्य रूप से लागू की जाए।
इस कार्यक्रम में जिला संरक्षण मंत्री शांति, तहसील अध्यक्ष रामदास (दुद्धी), ब्लॉक अध्यक्ष राधा देवी (चतरा), केदार नाथ (उपका), हनुमान प्रजापति (नगवा), गणेश (नगवा), रामधीन ठाकुर (चोपन), रामचंद्र कनौजिया (उपाध्यक्ष, चोपन) एवं मोहम्मद अनवर खान (प्रचार मंत्री, चोपन) सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।