• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Badminton Asia Championships 2026: सात्विक और चिराग हटे, एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार

Admin by Admin
April 6, 2026
in खेल
0
Badminton Asia Championships 2026: सात्विक और चिराग हटे, एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निंगबो (चीन): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है और अब इस प्रतियोगिता में भारत का दारोमदार शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन और अनुभवी पीवी सिंधु पर टिका रहेगा.

सात्विक अभी कंधे की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण इस स्टार भारतीय जोड़ी को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा. सात्विक और चिराग ने 2023 में इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था.

भारतीय कोच टैन किम हेर ने पीटीआई को बताया, ‘सात्विक को अभी भी कुछ दर्द है, इसलिए वे इस सप्ताह नहीं खेल पाएंगे.

सात्विक के दाहिने कंधे में दर्द के कारण यह भारतीय जोड़ी स्विस ओपन में भी क्वार्टर फाइनल के मैच से भी हट गई थी.

इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत की निगाहें अब एकल खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी, जिसका नेतृत्व लक्ष्य और सिंधु करेंगे. यह दोनों इस प्रतियोगिता में एकल में देश के खिताब के 61 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेंगे.

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन दिनेश खन्ना एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 1965 में महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुषों के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था. ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहने के बाद लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अल्मोड़ा का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी हांगकांग के ली चेउक यिउ के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा.

महिला एकल में सिंधु यूरोपीय चरण में भाग नहीं ले पाने के बाद वापसी कर रही हैं. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड जाते समय दुबई में फंस गई थीं, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा, इसके बाद उन्होंने आराम करने के लिए स्विस ओपन में हिस्सा नहीं लिया और अब उनका पहला मुकाबला मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से होगा.

पुरुष एकल वर्ग में भी भारत के कुछ अन्य खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे. कंधे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे एचएस प्रणय का सामना क्वालीफायर से होगा, वहीं किदांबी श्रीकांत सिंगापुर के आठवें वरीयता प्राप्त लोह कीन यू से भिड़ेंगे. यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी का सामना चीन के पांचवीं वरीयता प्राप्त ली शी फेंग से होगा.

महिला एकल में सिंधु के अलावा जो अन्य भारतीय खिलाड़ी भाग ले रही हैं उनमें उन्नति हुडा का सामना थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से, तन्वी शर्मा का सामना मलेशिया की के लेटशाना से और मालविका बंसोड़ का सामना थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा.

पुरुष युगल में हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन का सामना दक्षिण कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से जबकि पी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक का मुकाबला जापान के काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशी से होगा.

महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम का मुकाबला थाईलैंड की हथैथिप मिजाद और एन तुंगकासतन से, जबकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला का सामना चीन की लूओ यी और वांग टिंग गे से होगा. प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा को क्वालीफायर से भिड़ना है.

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और गड्डे रूथविका शिवानी का सामना मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त गोह सून हुआत और लाई शेवोन जेमी से होगा. अशिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश की एक भारतीय जोड़ी मलेशिया के वोंग टीएन सी और लिम चिव सिएन से भिड़ेगी. ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो का मुकाबला थाईलैंड के पी होर्बनलुइकिट और बेन्यापा एम्सार्ड से होगा.

Source link

Previous Post

ओबरा. ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान  रैली को बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

सोनभद्र. मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Next Post

सोनभद्र. मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. मेहनत का मिला सम्मान, ए.के. इंटरप्राइजेज को डालमिया भारत सीमेंट ने भेंट की प्रीमियम हीरो मोटरसाइकिल
  • मुख्यालय. चुर्क में हॉकी मैदान की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यालय. भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नगर स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
  • विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह
  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. मेहनत का मिला सम्मान, ए.के. इंटरप्राइजेज को डालमिया भारत सीमेंट ने भेंट की प्रीमियम हीरो मोटरसाइकिल
  • मुख्यालय. चुर्क में हॉकी मैदान की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.