• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. खुला नाली दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा बना मूक दर्शक

JK Gupta by JK Gupta
April 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र.@बद्री प्रसाद……


सलखन-सोनभद्र।चुर्क गुरमा नगर पंचायत के गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित वार्ड 9 इकबाल कुरैशी के घर के सामने वर्ष 2025 में नये नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ दिया गया था।जिससे खुले नाली में आये दिन छिटपुट दुर्घटना होने के साथ बस्ती में फैलते प्रदुषण से नगरवासी काफी परेशान हैं।वहीं बस्ती में इकबाल कुरैशी के घर 06 अप्रैल को लड़की कुछ शादी होनी सुनिश्चित है।

ऐसी स्थिति में परिजन समेत नगरवासी काफी परेशान हैं।जबकि इस सम्बंध में नगरवासियों समेत परिजन नपाध्यक्ष समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित-मौखिक दर्जनों बार अवगत करा चुके हैं बावजूद इसके आज तक कोई पहल नहीं किया गया है जिससे नगरवासियों में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है।

इस सम्बंध में पूर्व सभासद नेत्रपाल,एस के गुप्ता,अमित कुमार सिंह,बच्चा सिंह, मारकण्डेय, राजू गुप्ता, पिंटु मौर्या, निर्मल यादव, शुभम गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार इत्यादि नगरवासियों ने नपाध्यक्ष समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से उपरोक्त गम्भीर समस्या एवं गरीब कन्या विवाह के हित को देखते हुए अविलंब ही खुली नाली को बंद कराने की मांग की है जो जनहित में होगा।

इस सम्बध में जब अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से जानकारी चाही तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।इसके पश्चात नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मेरे जानकारी में नहीं था तत्काल कोई व्यवस्था नहीं हो सकती अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।शादी के बाद नाली ढ़कने का काम किया जायेगा।

Previous Post

केकराही. ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की हुई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. खुला नाली दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा बना मूक दर्शक
  • केकराही. ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की हुई पहचान
  • Mediterranean International Cup: स्पेन में भारत की मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास, लिवरपूल को 6-0 से रौंद कर मचाया हंगामा
  • सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा भारत, बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी
  • करमा. मालगाड़ी की चपेट में आने से  व्यक्ति की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.