• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.

Admin by Admin
March 25, 2026
in खेल
0
एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


बैंकॉक: भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बुधवार को दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीते, जबकि पुरुष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया.

भारत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी तीन पदक पक्के किए, लेकिन यह रिकर्व वर्ग के पुरुषों के लिए निराशाजनक अभियान साबित हुआ, जहां चारों तीरंदाजों में से कोई भी पदक की दौड़ में नहीं रहा. यह पिछले सत्र में विष्णु चौधरी और राहुल द्वारा शीर्ष दो स्थान हासिल करने की तुलना में एक करारा झटका था.

महिला कंपाउंड टीम ने पिछली बार कांस्य जीता था, लेकिन इस बार फाइनल में पहुंचकर पदक का रंग बेहतर करेगी. चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229-226 से हराया.

अब फाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान से होगा. पुरुष कंपाउंड वर्ग में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारतीय तीरंदाज खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा.

रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कम्बोज को वियतनाम के हाथों सेमीफाइनल में 233-234 से पराजय मिली. कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने भूटान को 234-232 से हराया.

रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरुष टीम मलेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई. भारत के देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने एक भी सेट गंवाए बिना जीत दर्ज की. अब उनका सामना कजाखस्तान से होगा.

महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलेशिया को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता. दोपहर के सत्र में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.

पुरुष कंपाउंड वर्ग में चौहान, जावकर और कम्बोज ने टीम स्पर्धा की निराशा को पीछे छोड़ते हुए पदक दौर में जगह बनाई और क्लीन स्वीप की उम्मीदों को बरकरार रखा. रोमांचक सेमीफाइनल में जावकर ने चौहान को 149-148 से मामूली अंतर से हराया, जबकि कम्बोज ने स्थानीय दावेदार पीरावत रत्तनापोंगकियात को 147-145 से मात दी.

अब स्वर्ण पदक के लिए जावकर और कम्बोज आमने-सामने होंगे, जबकि चौहान कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगे. महिला रिकर्व वर्ग में रिद्धि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर भारत की उम्मीदों को जीवित रखा, वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी हुई हैं.

24 वर्षीय रिद्धि ने मलेशिया की शिंग लेई जोई टैन को सीधे सेटों में पराजित किया. हरियाणा की इस तीरंदाज का फाइनल में मुकाबला मंगोलिया की ओयुन-एर्देने बासांदोरज से होगा. इसके विपरीत, पुरुष रिकर्व वर्ग में भारत का अभियान निराशाजनक ढंग से समाप्त हुआ. आठवीं वरीयता प्राप्त सुखचैन सिंह को रूस में जन्मे तटस्थ तीरंदाज किरिल बतुएव ने सीधे सेटों में हराया. बतुएव ने नौ में से दस अंकों वाले छह निशाने लगाते हुए 29-28, 29-28, 28-26 से जीत दर्ज की.

देवांग गुप्ता ने मलेशिया के चोंग इवान रिच को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह पांच सेट के करीबी मुकाबले में 4-6 से हार गए. महिला कंपाउंड वर्ग में तेजल साल्वे पदक की दौड़ में बनी रहने वाली एकमात्र भारतीय रहीं, उन्हें सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहीं रूस की अरीना चेर्केजोवा से 144-147 से हार का सामना करना पड़ा. अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चिकिथा, राज कौर और स्वाति दुधवाल प्री-क्वार्टरफाइनल चरण में ही बाहर हो गईं.



Source link

Previous Post

ओबरा. तापीय परियोजना के गेट पर सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

Next Post

म्योरपुर. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Next Post

म्योरपुर. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio