म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…….

म्योरपुर थाना क्षेत्र म्योरपुर के लिलासी मार्ग स्थित जामपानी गांव के पास बुधवार शाम करीब 7:00 बजे बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सुरेश (26) पुत्र भागीरथी तथा रामप्रसाद (28) पुत्र राजनाथ, निवासी जामपानी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।