• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…….


तहसील मुख्यालय क्षेत्र के बिडर, धनौरा एवं बघाडू गांव में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम समपन्न हुई। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीआरडी कालेज के प्रवक्ता डॉ प्रियंका जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट काॅलेज की प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव ग्राम प्रधान बीड़र श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर माता सरस्वती जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षिक स्टाॅल व टीएलएम का अवलोकन करते हुए रिबन काटकर स्कूल रेडीनेस का शुभारंभ किया गया। नवारम्भ के तहत नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए पुरस्कृत कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अभिभावकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं नृत्य, इको क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए अभिप्रेरित करते हुए नृत्य, उत्तर प्रदेश की विशेषताओं और खूबियों को उकेरता हुआ, लोकनृत्य, नवरात्र के पावन अवसर पर बालिकाओं द्वारा गुजरात की लोकप्रिय लोकनृत्य गरबा का सुंदर और रंगारंग प्रस्तुति करते हुए सब का मन मोह लिया। वर्ष 2025-26 में डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा किए गए निपुण आकलन में 88% अंक अर्जित कर विद्यालय “निपुण विद्यालय” घोषित होने पर जनपद में प्राशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जिसके लिए सभी अभिभावकों और बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया । “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” से कक्षा-5 की सृष्टि कुमारी को तो “उत्कृष्ट अभिभावक पुरस्कार” से श्रीमती रीमा देवी को सम्मानित किया गया। कक्षा 5उत्तीर्ण सभी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

विद्यालय उत्कृष्ट सहयोग हेतु समाजसेविका विनीता मसीह जी का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।।मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका जायसवाल ने समस्त माताओं और अभिभावकों को उद्बोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वाहन किया। प्रधानाचार्य रितिका श्रीवास्तव ने कहा कि, शिक्षा ही वह हथियार है जिससे स्वविकास करते हुए स्वावलंबी समाज एवं आत्मनिर्भर देश का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षामित्र श्री लक्ष्मीपुरी सिंह जी का भी विदाई सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बीड़र श्रवण कुमार, एआरपी रामसूरत, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन, मुसई राम, राजेश झा,लल्लू प्रजापति, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, राजू जी, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया, सुबोध कुमार, विजय बीडीसी, अखिलेश, मुस्कान, सीमा देवी, आशा, तारा,जनेवा,जगती देवी समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सक्रिय सहायक अध्यापक अविनाश कुमार गुप्ता एवं तन्मयता से संलग्न सरिता मैडम के द्वारा संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल द्वारा किया गया।

Previous Post

म्योरपुर. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Next Post

दुद्धी. सिविल बार कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने राकेश श्रीवास्तव

Next Post

दुद्धी. सिविल बार कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने राकेश श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio