• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. तापीय परियोजना के गेट पर सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

JK Gupta by JK Gupta
March 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…….


स्थानीय तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन प्रारंभ हो गया।इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रबल टोपो और राज कुमार को माल्यार्पण कर क्रमिक अनशन पर बैठाया। मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि निकाले गए सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर कर्मियों एवं संघ द्वारा बार-बार पत्रों द्वारा एवं मिलकर संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया।

बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई न्यायोचित कार्यवाही नहीं की गयी। कहा कि पिछले 30-35 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों के निकाले जाने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। इसी का लाभ उठाते हुए अधिकारियों के इशारे पर ठेकेदार मेसर्स डीडी सिंह द्वारा सफाई कर्मियों को 12 हाजिरी और सरकार द्वारा प्रतिदिन के घोषित 424 रुपये के स्थान पर 300 रुपये देकर कार्य करने को मजबूर करते हुए लोगों को काम दिया गया।वही चार से पांच दिन काम के बाद ही पुनः कार्य से बाहर कर दिया गया।

इसे लेकर संघ द्वारा बीते 23 मार्च को ध्यानाकर्षण हेतु एकदिवसीय धरना दिया गया। इससे मजबूर होकर सफाई कर्मीयों द्वारा 24- 24 घंटे का क्रमिक अनशन प्रारंभ किया गया। मांग किया कि निकाले गए श्रमिकों को कार्य पर वापस लिया जाए। हर खंड में सभी टेंडर में इस्टीमेट की अनुरूप श्रमिकों की संख्या एवं ईपीएफ नंबर सहित जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए संघ को एक प्रति दी जाए।

ठेकेदार अथवा फार्मो द्वारा किस निगम अधिकारी के देखरेख में सरकारी रेट से भुगतान किया जा रहा है उस अधिकारी को नामित किया जाए। लेखा विभाग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाय की भुगतान से पहले यह जांच कर लिया जाए कि श्रमिकों का ईपीएफ सही काटा काटा गया है और ईपीएफ विभाग को भेजा गया अथवा नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी संघ को दी जाए।इस अवसर पर

Previous Post

चोपन. डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना ने रचा इतिहास, महा लॉगिन डे को ऐतिहासिक उपलब्धि

Next Post

एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.

Next Post
एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.

एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.
  • ओबरा. तापीय परियोजना के गेट पर सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू
  • चोपन. डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना ने रचा इतिहास, महा लॉगिन डे को ऐतिहासिक उपलब्धि
  • विंढमगंज. रामनवमी जुलूस को देखते हुए शांति और सौहार्द के लिए बैठक, सख्त निर्देश जारी
  • अनपरा. डिबुलगंज में सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.