@जेo केo/सोनभद्र……..
— भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Sonbhadra । जिले जिले में औद्योगिक घराने के लिए भूमि अधिग्रहण की चर्चा ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है, जहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने आज कलेक्ट पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, बताया जा रहा कि प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन लिए जाने की चर्चा ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा है।
करमा विकास खंड क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज हो गया है। लोहरा, बट और तकिया मु० दरगाह के ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन लिए जाने की चर्चा ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, वह उपजाऊ कृषि भूमि है, जिससे उनकी आजीविका जुड़ी हुई है। किसानों का आरोप है कि जमीन जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस मुद्दे पर किसान यूनियन पूर्वांचल ने भी ग्रामीणों को समर्थन दिया है।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अधिग्रहण से जुड़ी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
तकिया ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि रविन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लोग खेती करके अपना परिवार चलाते हैं। अगर हमारी जमीन चली गई तो हम क्या करेंगे? हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे हम सभी डरे हुए हैं।
इस दौरान मनोज कुशवाहा, रवि कुमार, शंकर सिंह, अजीत कुमार, दिनेश कुमार विनोद कुमार, सुदामा सिंह, राजेश, सुरेंद्र सिंह, जसवंत, रामलाल, पार्वती, शंकर, राहुल, प्रद्युम्न, दासी, दिव्या, मीरा, सोनी, शिव, पवन, देशमुख समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।