शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव…..

बुधवार क़ो न्याय पंचायत कोटा, विकास खंड म्योरपुर के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चिल्काडांड में “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अखिलेश देव पाण्डेय (आरपी) एवं क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्राम समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षा चौपाल के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शिक्षा, भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को बताया गया। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए सभी से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मोना, प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय तारापुर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन रीता पांडे, कम्पोजिट विद्यालय चिल्काडांड द्वारा किया गया। इस मौके पर शिक्षक संकुल अमिता सिंह, राजेश दुबे, प्रभात भारती, मोना प्रसाद, दिनेश सरोज एवं विनय यादव उपस्थित रहे