• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जायसवाल समाज बैठक , तीन अहम नियुक्तियों पर भव्य स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
March 24, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…..


रॉबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सोमवार देर शाम जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए हाल ही में मिली अहम राजनीतिक जिम्मेदारियों पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक के दौरान रमेश जायसवाल को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा नगर पालिका परिषद का सभासद मनोनीत किए जाने, आकाश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का जिला कोषाध्यक्ष तथा प्रमिला जायसवाल को जिला मंत्री बनाए जाने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने सभी को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आकाश जायसवाल ने कहा कि वे पिछले लगभग आठ वर्षों से भाजपा में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने उनकी निष्ठा और समाज की भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जिसे वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगे। वहीं प्रमिला जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकजुटता और बढ़ती सक्रियता के कारण ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए पूरे जायसवाल समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। अपने विचार व्यक्त करते हुए रमेश जायसवाल ने कहा कि पिछले नगर पालिका कार्यकाल में समाज का प्रतिनिधित्व रहा, लेकिन इस बार स्थिति अलग थी। ऐसे में उनका सभासद पद पर मनोनयन समाज की मजबूती को दर्शाता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका में समाज से जुड़े हर कार्य के लिए वे पूरी तरह तत्पर रहेंगे।बैठक में समाज के अध्यक्ष हीरालाल जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष चंद जायसवाल, संयोजक आनंद प्रताप जायसवाल, महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रताप जायसवाल द्वारा किया गया।

Previous Post

दुद्धी. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़र में धूमधाम से हुई शारदा संगोष्ठी, मनाया गया वार्षिकोत्सव

Next Post

अनपरा. नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप, नामजद दी तहरीर, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अनपरा. नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप, नामजद दी तहरीर, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप, नामजद दी तहरीर, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
  • सोनभद्र. जायसवाल समाज बैठक , तीन अहम नियुक्तियों पर भव्य स्वागत
  • दुद्धी. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़र में धूमधाम से हुई शारदा संगोष्ठी, मनाया गया वार्षिकोत्सव
  • ओबरा. शहीदों को पहचानो इनाम पाओ, भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने चलायी मुहीम
  • सोनभद्र. धार्मिक रीति रिवाज से 304 जोड़ों की शादी संपन्न

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.