अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत कुलडोमरी,टोला निवासी की नाबालिग पुत्री बीते 17 मार्च की रात करीब 8 बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 19 मार्च को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए सूचना मिली, जिसमें एक युवक के साथ उनकी बेटी की तस्वीर भेजी गई।जानकारी के अनुसार,उक्त युवक शिव प्रकाश दुबे निवासी धनखोर, थाना म्योरपुर बताया जा रहा है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।