• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नई जगह बैठ एसपी सुनेंगे आम जनता की फरियाद, सीधे आमजन से जुड़ाव

JK Gupta by JK Gupta
March 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……..


Sonbhadra । आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Previous Post

सोनभद्र. असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजनाओं में पंजीकरण की अपील

Next Post

म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख ने कराया अन्नप्रासन व की गोद भराई

Next Post

म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख ने कराया अन्नप्रासन व की गोद भराई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. ब्लॉक प्रमुख ने कराया अन्नप्रासन व की गोद भराई
  • सोनभद्र. नई जगह बैठ एसपी सुनेंगे आम जनता की फरियाद, सीधे आमजन से जुड़ाव
  • सोनभद्र. असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजनाओं में पंजीकरण की अपील
  • सोनभद्र. 23 मार्च को होगा सिलाई कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के अभियर्थी का साक्षात्कार
  • सोनभद्र. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उठायें लाभ

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.