• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. हाइवा से राख परिवहन में लापरवाही, सड़क पर बह राख मिश्रित पानी

JK Gupta by JK Gupta
March 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
310
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……


— मुख्य मार्ग पर फिसलन से बढ़ा हादसे का खतरा, प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद उड़ रहे नियमों के धज्जियां


क्षेत्र में हाइवा से राख (फ्लाई ऐश) परिवहन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राख से लदा हाइवा मुख्य मार्ग पर चलते समय राख मिश्रित पानी सड़क पर गिरा रहा है, जिससे सड़क पर कीचड़ जैसी स्थिति बन गई है।
जानकारी के अनुसार, तत्कालीन डीएम और एसपी ने शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राख का परिवहन निर्धारित मानकों के तहत ढककर किया जाए और ओवरलोडिंग न हो। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टरों द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।

अनपरा के मुख्य चौराहे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राख परिवहन करने वाले वाहन गुजरते हैं,जो तेज रफ्तार में फर्राटे भरते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस पर कोई प्रभावी निगरानी नहीं दिख रही है।स्थानीय प्रशासन और निकाय के अधिकारी भी इस मामले में निष्क्रिय नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।राख मिश्रित पानी गिरने से सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि राख परिवहन में लगे वाहनों को न तो ठीक से ढका जाता है और न ही लीकेज रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं। इससे एक ओर जहां प्रदूषण फैल रहा है, वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों और कंपनियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि राख परिवहन में लगे वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

चूर्क. विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उत्सव ट्रस्ट द्वारा काव्य संध्या का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. गैस सिलेन्डरों की जमाखोरी की शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

Next Post

सोनभद्र. गैस सिलेन्डरों की जमाखोरी की शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता
  • सोनभद्र. शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज
  • झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

Breaking News

डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी..... स्थानीय नगर क्षेत्र में बुधवार को जीएनआरएफ के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों का जबरदस्त उत्साह...

Read moreDetails

सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता

by JK Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 13 से 16 अगस्त...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio