• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

JK Gupta by JK Gupta
March 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन……


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सोनभद्र नगर द्वारा नगर के शिवाजी मिनी स्टेडियम में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के समक्ष प्रार्थना और पूजन से हुआ। सोनभद्र जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल और नगर संघचालक संगम ने परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण किया।

इसके बाद पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया। इस अवसर पर विभाग गो-संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और इसे सृष्टि की रचना का दिवस माना जाता है। उन्होंने समाज में संगठन, समरसता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर प्रचारक हरेन्द्र, विभाग सेवा प्रमुख अवध, अभिलेख प्रमुख नीरज, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह मनोज जालान, जिला बाल प्रमुख राजेंद्र सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post

बीजपुर. विहिप ने निकाली विशाल शोभा यात्रा

Next Post

शक्तिनगर. ऊर्जाँचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Next Post

शक्तिनगर. ऊर्जाँचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. BREKING: सिलेंडर ब्लैक करने की शिकायत पर छापेमारी, 32 अवैध सिलेंडर बरामद
  • सोनभद्र. शिविर में सौ से ज्यादा मरीज हुए लाभांवित
  • सोनभद्र. कोटा में सार्वजनिक खलिहान में रखा भूसी में अज्ञात कारणों से लगी आग
  • शक्तिनगर. ऊर्जाँचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • सोनभद्र. नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.