• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. ऊर्जाँचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

JK Gupta by JK Gupta
March 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव…….


चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन ऊर्जाँचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर महिला, पुरुषों की भारी भीड़ देखने क़ो मिली गुरुवार की भोर मंदिर की साफ सफाई के बाद विधिवत पूजा आरती के बाद ज्यों ही मंदिर का कपाट खुला पहले ही लाइन में लगे श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर प्रांगण गूँज उठा ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गयी दोपहर होते होते मंदिर प्रांगण के बाहर तक भीड़ लग गयी|

लाइन में खड़े श्रद्धालु महिला, पुरुष अपनी बारी का इंतजार कर नारियल, चुंदरी चढ़ाकर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए माँ से प्रार्थना की| भीड़ क़ो नियंत्रण करने के लिए महिला, पुरुष की अलग अलग लाइन लगाई गयी है सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पूरे पिपरी सर्किल के थाना के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है| मंदिर प्रांगण में महिला पुलिस कर्मियों क़ो भी तैनात किया गया है, बीच बीच में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे भ्रमण कर ज्याजा लेते रहे|

बताते चले की इस प्रसिद्ध मंदिर पर चैत्र नवरात्र पर पख़वाड़े भर मेला लगता है जिसमें आस पास के लोगों के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड के आदिवासी बड़ी संख्या में आते हैं आदिवासियों के बीच इस मंदिर की विशेष आस्था है वह मनोकामना की पूर्ति के लिए मनौती मानते हैं और पूरा होने पर परम्परा के अनुसार बलि चढ़ाते हैं ।

पूरे नौ दिन श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करते हैं साथ ही जई उगाते हैं नवमी के दिन जई सिर पर लेकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते जिह्वा छेदन कर माँ क़ो जई अर्पित करते हैं|

Previous Post

सोनभद्र. नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Next Post

सोनभद्र. कोटा में सार्वजनिक खलिहान में रखा भूसी में अज्ञात कारणों से लगी आग

Next Post

सोनभद्र. कोटा में सार्वजनिक खलिहान में रखा भूसी में अज्ञात कारणों से लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. BREKING: सिलेंडर ब्लैक करने की शिकायत पर छापेमारी, 32 अवैध सिलेंडर बरामद
  • सोनभद्र. शिविर में सौ से ज्यादा मरीज हुए लाभांवित
  • सोनभद्र. कोटा में सार्वजनिक खलिहान में रखा भूसी में अज्ञात कारणों से लगी आग
  • शक्तिनगर. ऊर्जाँचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • सोनभद्र. नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.