• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक परिसर में दिया गया प्रशिक्षण

JK Gupta by JK Gupta
March 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..


ब्लॉक सभागार दुद्धी में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे से एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आंकड़ों को डिजिटल माध्यम से सटीक और समयबद्ध तरीके से दर्ज करना है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पोषण ट्रैकर के माध्यम से अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे शासन स्तर पर उनकी नियमित मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इससे कुपोषण की पहचान और उसके समाधान में तेजी आएगी।सोनभद्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश यादव ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, लाभार्थियों की प्रोफाइल अपडेट करने, वजन और ऊंचाई दर्ज करने तथा रिपोर्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने बताया कि सही और समय पर डेटा फीड करना बेहद जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
ट्रेनिंग के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर से जुड़ी अपनी समस्याएं और शंकाएं भी रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। इससे कार्यकर्ताओं में नई तकनीक को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में पहल इस प्रशिक्षण को कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है। डिजिटल ट्रैकिंग से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट होगी, बल्कि जरूरतमंदों तक समय पर पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में यह भी कहा गया कि समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नई तकनीकों से अपडेट रहें और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।इस मौके पर ब्लॉक के संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Previous Post

दुद्धी. नशे में धुत बाइक सवारों ने आगे जा रही बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल, दो को जिला अस्पताल रेफर

Next Post

दुद्धी. चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Next Post

दुद्धी. चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio