• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. नशे में धुत बाइक सवारों ने आगे जा रही बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल, दो को जिला अस्पताल रेफर

JK Gupta by JK Gupta
March 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..


कोतवाली क्षेत्र के बढ़नीनाला एनएच-39 मार्ग पर सेवा सदन अस्पताल के ठीक सामने सोमवार शाम करीब 5 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्टर हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत दो बाइक सवारों ने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक से 5 लोग घायल हो गए।

टक्कर मारने वाले बाइक सवारों में तीन में दो को गंभीर चोटें आईं।जिसमें बावनझरिया बिडर गांव के संतोष (19)पुत्र सोमनाथ और उनके पड़ोसी अशोक (16) पुत्र राजेंद्र शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक नशे में धूत थे ।
टक्कर का शिकार आगे वाली बाइक पर सवार कस्बा वार्ड नंबर 2 के निवासी धनंजय अपनी पुत्री कृति कुमारी (5) और पुत्र शिवम कुमारी (8) के साथ बिडर गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के ये बच्चे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों चोटे के कारण घायल हो गए, जबकि पिता धनंजय को हल्की चोटें आईं।

उन्होंने खुद बाइक से बच्चों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सोनभद्र. नगर पालिका में 5 नवनियुक्त सभासदों का मनोनयन, विकास को मिलेगी नई दिशा

Next Post

दुद्धी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक परिसर में दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

दुद्धी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक परिसर में दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रभातफेरी, मजदूर एकता का संदेश
  • सोनभद्र. सीसी रोड हस्तांतरण में लापरवाही पर डीएम नाराज, दी कार्रवाई की चेतावनी
  • सोनभद्र. फॉर्मर रजिस्ट्री सुधार हेतु किसानों से सक्रिय सहभागिता की अपील: जिलाधिकारी चर्चित गौड़
  • सोनभद्र. निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी चर्चित गौड़
  • बीजपुर. करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत, अन्य महिला का इलाज जारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.