@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चौधरी ने अवगत कराया है कि इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/BRAVOUserLogin.htm पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
जहां आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निःशुल्क है तथा पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटर आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के बिचौलियों या दलालों के झांसे में न आने की सलाह दी गई है।
कैप्टन चौधरी ने बताया कि सेना भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक कागजात केवल सेना भर्ती कार्यालय द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।