• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डाला मलिन बस्ती के हितों को लेकर बैठक

JK Gupta by JK Gupta
March 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर दो में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मलीन बस्ती के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हालिया निर्णय के बाद बुलाई गई।

डाला बाजार के वार्ड नंबर दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वनवासी सामाजिक विकास सेवा समिति, मलीन बस्ती द्वारा लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार, 16 मार्च को शाम करीब पांच बजे यह बैठक आयोजित हुई।

बताया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मलीन बस्ती के हित में दिए गए निर्णय को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से न्यायालय के फैसले की जानकारी दी और इसके महत्व को समझाया।

बैठक में वक्ताओं ने जिले के शासन-प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।

बैठक का संचालन मदन मोहन उर्फ पिंटू साहनी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मलीन बस्ती के महिला-पुरुष मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर मलीन बस्ती के विकास और अधिकारों को लेकर आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही।

Previous Post

ओबरा. महिला संग दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

Next Post

सोनभद्र. अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

Next Post

सोनभद्र. अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रभातफेरी, मजदूर एकता का संदेश
  • सोनभद्र. सीसी रोड हस्तांतरण में लापरवाही पर डीएम नाराज, दी कार्रवाई की चेतावनी
  • सोनभद्र. फॉर्मर रजिस्ट्री सुधार हेतु किसानों से सक्रिय सहभागिता की अपील: जिलाधिकारी चर्चित गौड़
  • सोनभद्र. निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी चर्चित गौड़
  • बीजपुर. करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत, अन्य महिला का इलाज जारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.