ओबरा/सोनभद्र.@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 3 परियोजना अस्पताल के पीछे रह रहे एक युवक के फांसी लगा लेने से उसकी मौक पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय राजा पुत्र बलई डोम निवासी सेक्टर 4 रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
स्थानीय लोगो के अनुसार मृतक जिद्दी स्वभाव का था साथ ही वह प्रतिदिन शराब पीकर किसी से भी मारपीट कर लेता था। आत्महत्या से पूर्व वह अपने माता पिता तथा पत्नी से किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद भी किया था।उसके पश्चात वह अपने कमरे में गमछे के सहारे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।