शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव…..
अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……
__पीड़िता महीने भर लगाती रही चौकी-थाने का चक्कर

रेनुसागर एनसीएल परियोजना के आवासीय परिसर के प्रवेश द्वार के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।चोर दिनदहाड़े वाहन पार कर गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अनपरा वार्ड नंबर-13 मोहल्ला परासी निवासी पुष्पा देवी अपनी स्कूटी UP64 AF 3523 ककरी आवासीय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़ी कर किसी काम से अंदर गई थीं। कुछ ही देर बाद जब वह लौटीं, तो स्कूटी मौके से गायब थी।पीड़िता का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वाहन पार कर दिया।
काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो वह महीने भर से चौकी और थाने के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई।बताया जा रहा है कि थक-हारकर पीड़िता को उच्च अधिकारियों तक गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश है।लोग खुलेआम पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बुलंद होंगे।सवाल बड़ा है—आखिर आवासीय परिसर के गेट के बाहर भी लोगो का वाहन सुरक्षित नहीं हैं







