• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ, बूथ इकाई से राष्ट्रीय कमेटी तक दिया पूरा खाका

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम…..


स्थानीय कस्बा स्थिति तुलसी निकेतन धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के प्रथम सत्र का सोमवार को भाजपा मंडल दुद्धी व विंढमगंज के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से शुभारंभ किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी मंचासीन रहे। इन नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महाभियान को गति दी। मुख्य वक्ता नंदलाल गुप्ता व जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ इकाई पार्टी की आधारशिला है।

जो 50-100 मतदाताओं पर आधारित होती है। इसके ऊपर मंडल (20-30 बूथ), जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की इकाइयां कार्य करती हैं। पार्टी का 1980 से चला आ रहा इतिहास, एकात्म मानववाद की वैचारिकी, साप्ताहिक अनुष्ठान, कार्य पद्धति, मन की बात कार्यक्रम, केंद्र-राज्य सरकारों की प्रमुख उपलब्धियां है जैसे राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक उन्मूलन, सोशल मीडिया रणनीति व प्रभावी बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला।

बैठक में दोनों मंडलों के सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र. पीएम आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित

Next Post

दुद्धी. राज्यपाल द्वारा दुद्धी नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत, क्षेत्र में खुशी

Next Post

दुद्धी. राज्यपाल द्वारा दुद्धी नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत, क्षेत्र में खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. सदर विधायक ने चेताया..दिसंबर 2026 तक पानी तो हर हाल में देना है..नहीं तो कंपनी को कंपना बना देंगे
  • Thomas Cup 2026: फ्रांस ने तोड़ा भारत के फाइनल का सपना, थॉमस कप में कांस्य पदक से करना होगा संतोष
  • सलखन. ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. आंधी पानी के बीच आम बीन रही बच्चियों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • अनपरा. इलाके को लेकर किन्नरों के बीच चौकी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.