• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पीएम आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
123
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की अनुदान धनराशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर स्थानांतरित की गई। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहाँ उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और सराहा।

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए।

उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर नहीं रहेगा।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनपद सोनभद्र के नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है। अब बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक परिवार को पक्की छत उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं, उनके अनुरूप जनपद में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके। कार्यक्रम सफल संचालन परियोजना निदेशक डूडा श्री सुधांशू शेखर शर्मा ने किया।


जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

सोनभद्र. जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

Next Post

दुद्धी. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ, बूथ इकाई से राष्ट्रीय कमेटी तक दिया पूरा खाका

Next Post

दुद्धी. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ, बूथ इकाई से राष्ट्रीय कमेटी तक दिया पूरा खाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio