• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और नेतृत्व का मिला पाठ

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र.@उमेश सिंह……


भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया।प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए,जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व कौशल और जनसंपर्क के गुण सिखाए।

प्रशिक्षण वर्ग में बतौर वक्ता अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, क्षेत्रीय मंत्री नागेश्वर देव पांडेय,पूर्व सदस्य रामनरेश पासवान, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, राज वर्मा और भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद फिल्म भी दिखाई गई, जिससे उन्हें संगठनात्मक कार्यशैली और आगामी रणनीतियों को समझने में मदद मिली। प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर नाश्ता और भोजन की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी।विशेष रूप से सातवां सत्र भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा संचालित किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के साथ समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रमुख संजय त्रिपाठी, नियंत्रक प्रभाशंकर मिश्रा, सह नियंत्रक अभिषेक विश्वकर्मा, सर्वव्यवस्था प्रमुख अरिसूदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव, साज-सज्जा प्रमुख मंतोष तिवारी, अतिथि प्रमुख विकास बैसवार, कृष्णा चौरसिया, सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया, स्वच्छता प्रमुख सरिता विश्वकर्मा, पुष्पा झा, अनिता श्रीवास्तव, भोजन प्रमुख विवेक सिंह, पार्किंग एवं यातायात प्रमुख राकेश बैसवार, ओमप्रकाश कनौजिया, सुरक्षा प्रमुख संतोष सिंह, रतन गुप्ता, रितुराज मौर्य, सुरेंद्र सिंह परमार, शिवप्रकाश बैसवार, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण उन्हें संगठन को और मजबूत बनाने में अधिक सक्षम बनाएगा।

Previous Post

शक्तिनगर. अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो लहन बरामद

Next Post

घोरावल. बिजली पोल से टकराई ट्रक बनी आग का गोला

Next Post

घोरावल. बिजली पोल से टकराई ट्रक बनी आग का गोला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

Breaking News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो...

Read moreDetails

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio