• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तरिया क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


आज विधानसभा 401 के तरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरिया में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी बातों को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान संदीप मिश्र ने शासन-प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि तरिया क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पटवध से पोखरिया बसुहारी मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाए, बरहमोरी में 50 बेड का स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए और पूरे क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाएं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मोर्चा संयोजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन तीनों मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग क्षेत्र में विकास और स्वर्णिम काल की बात करते हैं, वे यहां आकर कुछ दिन रहकर लोगों की पढ़ाई और इलाज की व्यवस्था कराकर दिखाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज निषाद, जयश्री निषाद, गिरधारी निषाद, राजू निषाद, विजय, कमलेश निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

रेणुकूट. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन, 24 घंटे चले सात सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. तरिया क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन
  • रेणुकूट. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन, 24 घंटे चले सात सत्र
  • सोनभद्र. जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में 23 शिकायतों का तत्काल निस्तारण
  • दुद्धी. माहे रमजान में गंगा जमुना तरजीह पर हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन
  • दुद्धी. धनौरा के रजत राज जायसवाल का यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.